वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने पुलिस को मारी गोली।
सराय वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने पुलिस को मारी गोली।
मिली जानकारी के अनुसार।
घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के सुरज चौक की बताई जा रही है,
बताया गया है सुरज चौक के निकट पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान दो बाइक सवार पुलिस की गाड़ी को देख कर भागने लगा ,
जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने 4 राउंड गोलियां चलाई जिसमें से दो गोली कांस्टेबल अमिताभ कुमार के सीने में लगी, गोली लगते ही पुलिस ने तत्काल घायल अवस्था में कांस्टेबल अमिताभ कुमार को सदर अस्पताल हाजीपुर ले गये जहां इलाज के दौरान घायल कांस्टेबल की मौत हो गई,
वहीं घटना के बाद पुलिस ने खदेड़ कर चार अपराधियों में से दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है इसमें पब्लिक ने भी पुलिस का सहयोग किया,
वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है,
वहीं कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा, अपराधी बेखौफ बेलगाम घुम रहा है, ये सरकार के लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है,
अपराधियों को जेल के साथ ही साथ बेल भी दिया जाता है ।
