May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान

महुआ में चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान
महुआ, रेणु सिंह
पर्व त्यौहार को देखते हुए अपराधियों और वांछितों पर नकेल कसने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान जोड़ों पर चलाया जा रहा है। महुआ के विभिन्न जगहों पर गुरुवार को गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस के द्वारा अपराधियों और वांछितों पर नजर रही।
एसपी रवि रंजन कुमार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगरू चौक पर अवर निरीक्षक रविंद्र नारायण यादव ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध तरीके से चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप रही। उनके द्वारा बाइक की डिक्की और सवारों की बाडी जांच की जा रही थी ताकि कोई घातक या अवैध हथियार तो नहीं ले जा रहा है। श्री यादव ने बाइक चालकों की जांच कर उसे शालीनता से चलने की नसीहत दी। एक अच्छे पदाधिकारी की पहचान श्री यादव द्वारा दी जा रही है वह किसी भी बाइक चालकों को परेशान नहीं कर रहे हैं। जो पुलिस की काम होनी चाहिए। अवैध सामान की जांच वह कर रहे हैं। उधर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर विभिन्न थाना की पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा गाड़ी की डिक्की आदि जांच की गई। सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पर्व त्यौहार को देखते हुए अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।इसको लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.