May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में सदस्यों का मनोनयन,नेताओं ने दी बधाई

वैशाली जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में सदस्यों का मनोनयन,नेताओं ने दी बधाई।

रिपोर्ट :सुधीर मालाकार

वैशाली !हाजीपुर ,जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन करते हुए राज्य सरकार की ओर से इसकी कमेटी घोषित कर दी गई है। वैशाली जिला के प्रभारी मंत्री सह उर्जा, योजना एंव विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी और जनता दल (यू) जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह को उपाध्यक्ष तथा जिलाधिकारी वैशाली को सदस्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा पच्चीस सदस्यीय कमेटी में हरिहर सहनी मिश्रौलिया जंदाहा, गजेंद्र भगत चौरसिया वाजितपुर सैदात बिदुपुर, त्रिविक्रम प्रसाद मोहम्मदपुर दरिया गोरौल, किरण रंजन दयालपुर हाजीपुर, राम सागर सिंह पीरापुर गोरौल, अशोक कुमार चौधरी पीरापुर जंदाहा महेंद्र राम भिखनपुरा देसरी, संतोष निराला मुस्तफापुर बिदुपुर, डा. आसमां परवीन जौहरी बाजार हाजीपुर, अशर्फी सिंह कुशवाहा ,सिमरवाड़ा पातेपुर, पप्पू यादव मानपुर लालगंज, कृष्ण कुमार दास सैदाबाद राघोपुर, वीरेंद्र राय नैनहा हाजीपुर, संजय कुमार राय पानापुर मकनपुर जंदाहा, बलराम गिरि राघोपुर चतुरंग बिदुपुर, सगर आलम चकनसीर पातेपुर, रविंद्र कुशवाहा हुसेपुर वैशाली, रेणु देवी खोआजपुर बस्ती पस्तार, हैदर अली गौसपुर चकमजाहिद महुआ, सुचित्रा चौधरी बागदुल्हन हाजीपुर, विशेश्वर प्रसाद यादव रंदाहा बिदुपुर आरएस, योगेंद्र राय बखरी सुपायन राजापाकर, मनोज शुक्ला जलालपुर लालगंज, धर्मवीर शुक्ला एतवारपुर लालगंज और महेश प्रसाद राय डाक बंगला रोड हाजीपुर को सदस्य मनोनीत किया गया है। जानकारी के अनुसार कमेटी में इनके अलावा जिले के सभी विधायक, राज्यसभा और विधान परिषद के वैसे सदस्य जिनका गृह जिला वैशाली हो, जिला परिषद के अध्यक्ष, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष को पदेन सदस्य नामित किया गया है। वैशाली जिला बीस सूत्री कार्यक्रम में जिले के राजद एवम जद यू के नेताओं मनोनयन पर जिले भर के दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.