85 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
85 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Report: जाहिद वारसी
विशेष छापामारी के दौरान थाना क्षेत्र के रुकमंजरी गांव में, छापामारी कर लगभग 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. वहीं मौके से एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस सम्बन्ध में थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक जिन्ना खान के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गस्ती के दौरान गुप्त सुचना मिली कि रुकमंजरी गांव में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.
वहां पर पहुंचा तो पुलिस की गाड़ी को देख कर 3 लोग भागने लगा,
जिसमें से खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया .
पकड़ाए व्यक्ति की पहचान गांव के ही किशोरी सिंह के रूप में हुई है.
वहीं फरार की पहचान उसका पुत्र मोनु सिंह उर्फ निरज सिंह एवं धीरज सिंह के रूप में किया गया है.
जब उसके घर की तलाशी लिया गया तो विभिन्न कम्पनियों के कुल 239 बोतल शराब बरामद किया गया.
दूसरी ओर थाना क्षेत्र के इनायत नगर गांव में छापामारी कर एक झोपड़ीनुमा घर से 14 लिटर देशी शराब बरामद किया साथ ही गांव के ही शराब कारोबारी अशोक सहनी को गिरफ्तार किया है .
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शराब बरामद की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार दोनों कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.
