कृषि में क्रांति के साथ-साथ विभिन्न लाभकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
कृषि में क्रांति के साथ-साथ विभिन्न लाभकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
बीज और कृषि उपकरण पर मिलने वाली अनुदान को पदाधिकारी ने किया साझा
महुआ, रेणु सिंह
रबी महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को यहां प्रखंड कृषि कार्यालय पर किया गया। जिसमें किसानों को उन्नत खेती के गुर के साथ-साथ बीज और कृषि उपकरण पर मिलने वाली अनुदान की जानकारी दी गई। यहां प्रशिक्षण में किसानों को कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने के साथ-साथ उन्हें सरकार से मिलने वाली अनुदान लेने के लिए तौर तरीके बताए गए।
रवि महोत्सव कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ निवेदिता कुमारी, सीओ अमर सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उर्वशी वर्मा, उप प्रमुख दयानंद राय आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उपस्थित एसडीओ निवेदिता कुमारी ने किसानों को कृषि को बढ़ावा देने के लिए मिलने वाली सरकारी अनुदान को प्राप्त कर खेती में क्रांति लाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसानो को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सुविधा देने के लिए प्रशासन हर संभव तैयार है। इस कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी उर्वशी वर्मा के द्वारा रबी बुआई के लेकर बीच के विभिन्न प्रभेदों के साथ उस पर मिलने वाली अनुदान की जानकारी दी गई। यहां कार्यशाला में बताया गया कि किसानों को गेहूं के विभिन्न प्रभेदों के अलावा चना, मटर, मक्का, राजमा, राई आदि के बीच अनुदानित दर पर दिए जाएंगे। हालांकि किसानों को यह भी बताया कि जो किसान किसी योजना का एक बार लाभ ले चुके हैं। उन्हें 3 वर्ष के बाद ही लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, सीओ अमर सिन्हा, सहकारिता पदाधिकारी यशवंत नारायण सिंह, पशुपालन पदाधिकारी गणेश चंद्र, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार रजक, आत्मा के अध्यक्ष महेश सिंह, एटीएम अंकिता शर्मा, पंसस विजय ठाकुर के अलावा सभी कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार उपस्थित थे। महोत्सव पर बाद में महुआ नप के सभापति नवीन चंद्र भारती व उपसभापति रोमी यादव भी पहुंचकर किसानों को खेती में क्रांति लाने को कहा। पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी 04 नवंबर से संभवत: पशुओं को बारिश में होने वाली बीमारी लंगड़ी और गलाघोटू से बचाव के टीके दिए जाएंगे। साथ ही पशुपालन विभाग से मिलने वाली बकरी पालन के लिए अनुदान और मुर्गी पालन पर भी जानकारी दी गई।
