प्रभारी द्वारा विद्यालय की छात्रा को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल ।
प्रभारी द्वारा विद्यालय की छात्रा को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल ।
रिपोर्ट :सुधीर मालाकार
वैशाली ! महुआ, मुख्यालय के वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।जिसमें विद्यालय के प्रभारी द्वारा अपने ही विद्यालय की छात्रा को थोड़ी देर से विद्यालय पहुंचने पर जमकर पिटाई करते हुए दिखाया गया । यह वीडियो विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा अपने प्रभारी के मनमानी रवैया को देखते हुए वायरल किया है। जिसमें आरोप लगाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक हमेशा तानाशाह रवैया अपनाते हुए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति हमेशा दुर्व्यवहार करते रहते है । विद्यालय के प्रभारी रामबालक राय द्वारा प्रति दिन अभद्र व्यवहार देखने को मिलता है । विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि आज हमलोग इस विद्यालय मे मतदाता सूची मे नाम जोड़ने हेतु कैम्प मे भाग लेने गए हुए थे, उसी मे कुछ छात्रा परीक्षा देने पांच मिनट लेट से आई ,इस कारण ये भ्रष्ट प्रभारी इस छात्रा को किस प्रकार प्राइवेट अंग पर मार रहा है, वो गौर से आप लोग देखिए ।एक तरफ सरकार छात्रा की रक्षा के लिए बहुत से अभियान चला रही है और ये प्रभारी लड़की के पीछे के अंग पर बेरहमी से पिटाई कर रहा है । अब इस पर प्रशासन क्या कदम उठाती है, यह आगे देखने की बात है ।
