पातेपुर के सुक्की में कड़ी सुरक्षा के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन।
पातेपुर के सुक्की में कड़ी सुरक्षा के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार/ नागेंद्र कुमार ।
वैशाली !पातेपुर, प्रखण्ड के सुक्की हाई स्कूल चौक पर 1978 से धूमधाम से मनाई जा रही माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिना डीजे के साथ किया गया ।इस अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए पातेपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय,हरलोचनपुर सुक्की थानाध्यक्ष यशवन्त कुमार मिश्रा,पातेपुर थानाध्यक्ष शुभेन्द्र नारायण सिंह,सब इंस्पेक्टर के साथ भारी संख्या में पुलिस मौजूद थे ।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर 1978 से ही माता जी की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाई जाती है।15 दिवसीय इस चलने वाले कार्यक्रम के बाद दशमी के बाद 24 घंटे का अष्टयाम एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अश्विन मास के पूर्णिमा को मूर्ति विसर्जन होते चला आ रहा है ।शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में माता जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया ।.पूजा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,मुख्य यजमान टुल्लू सिंह,पुजारी उमाशंकर प्रसाद पंचायत समिति सदस्य कृत्यानंद उर्फ लालजी पाठक,अनुज प्रसाद सिंह,सब इंस्पेक्टर ,राजू ठाकुर,के अलावे मूर्ति विसर्जन में शामिल थे ।जैसे ही माता जी की प्रतिमा निकली गांव के सैकड़ो ग्रामीण उनके साथ नून नदी तट पर पहुचा महिला पुरुष की अपार भीड़ लग गई.।
