May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली विधायक के प्रयास से वैशाली प्रखंड को मिला 2×10 mva पावर सब स्टेशन

वैशाली विधायक के प्रयास से वैशाली प्रखंड को मिला 2×10 mva पावर सब स्टेशन

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर 1 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड एवं अनुशंगी कंपनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर ऊर्जा पर प्रक्षेत्र की कुल 13934.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ/ लोकार्पण/ उद्घाटन किया गया।इन योजनाओं में वैशाली जिला के लिए वैशाली ग्रिड के बगल में 2×10 एमभीये शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास भी शामिल था। इस पूरी प्रक्रिया का प्रसारण ऑन ऑनलाइन माध्यम से किया गया जिसके लिए वैशाली समाहरणालय स्थित एनआईसी में इसको दिखाने की व्यवस्था कराई गई थी। यहां पर माननीय विधायक वैशाली श्री सिद्धार्थ पटेल, माननीय सांसद हाजीपुर के जिला प्रतिनिधि,उप विकास आयुक्त वैशाली,कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.