बिहार विश्वविद्यालय की टीम ने किया एन के एस संध्याकालीन महाविद्यालय का निरीक्षण ।
बिहार विश्वविद्यालय की टीम ने किया एन के एस संध्याकालीन महाविद्यालय का निरीक्षण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! हाजीपुर ,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से संध्याकालीन स्थाई संबद्धता हेतु नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय ,अंधराबर चौक ,पहाड़पुर तोई,सहदेई बुजुर्ग का निरीक्षण बिहार विश्वविद्यालय की टीम ने किया। निरीक्षण में शामिल डॉ प्रमोद कुमार सिंह, प्रो नारायण दास एवं प्रो रामजी साह ने बारीकी के साथ एक-एक बिंदुओं पर जांच की। सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार महाविद्यालय में कमरों की संख्या, शौचालय ,गर्ल्स कॉमन रूम, पुस्तकालय एवं विभिन्न विषयों के प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय में आवश्यक वस्तुओं की कमी को दूर करने का निर्देश भी दिया ।वे महाविद्यालय के निरीक्षण से प्रसन्नचित नजर आए ।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के अनुसार यह महाविद्यालय अपनी सारी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है। निरीक्षण के मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक सचिव मेजर डॉक्टर राजेश्वर पटेल, प्राचार्य प्रो विकेश कुमार ,प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह, रसायन विभागाध्यक्ष प्रो कैलाशपति शर्मा ,भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो लाल बाबू राय, जंतु विभाग से प्रो सुधीर मालाकार ,वनस्पति विभाग से प्रो प्रिया वर्मा ,गणित विभाग से प्रो जमील अख्तर, वाणिज्य विभाग से डॉ लालिंद्र कुमार यादव, इतिहास विभाग से प्रो सत्य प्रकाश ,प्रो कुंदन कुमार , भूगोल विभाग से प्रो रश्मि किशोर, अंग्रेजी विभाग से प्रो राजीव कुमार वर्मा,उर्दू विभाग से डॉ जहांगीर आलम , अर्थशास्त्र विभाग से प्रो प्रभु नाथ सिंह, संगीत विभाग से प्रो वरुण कुमार वरुण , के अलावे दीपक कुमार,चंदन कुमार,विकाश कुमार कुंदन कुमार ,जय कुमार , मो सलाउद्दीन ,सहित अन्य व्यक्ति। उपस्थित थे।
