April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुर्व वार्ड पार्षद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए ।

पुर्व वार्ड पार्षद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए ।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

महनार – महनार नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद एवं पूर्व मुख्य पार्षद सुशीला देवी के पति महनार नगर के वार्ड संख्या 20 निवासी पति प्रमोद कुमार सिंह उर्फ डॉन सिंह का असामयिक निधन 58 वर्ष की आयु में हो गया।उनके निधन की सूचना के बाद से नगर परिषद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।डॉन सिंह के असामयिक निधन पर क्षेत्र के विभिन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल निछावर कर श्रधांजलि अर्पित किया। डॉन बाबू एक अच्छे स्वभाव व व्यहवारिक इंसान थे समाजिक कार्यों में हमेशा समर्पित रहे जिस कारण दोनों समुदायों में लोकप्रिय हो गए यही लोकप्रियता के बदौलत दो बार वार्ड पार्षद सदस्य बने और तीसरी बार पत्नी सभापति हुईं।। इनके अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह पहुंचे और पार्थिव शरीर पर चादर व माला चढाकर श्रधांजलि अर्पित करते हुए दुःख का इजहार करते हुए कहा कि डॉन सिंह एक समर्पित कार्यकर्ता नही बल्कि उनके परिवार के सदस्य थे।उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।कहा कि महनार ने अपना एक सच्चा सेवक एवं बेटा खोया है।कहा कि उनके निधन से जो जगह खाली हुआ है उसकी भरपाई नही हो सकती।इस दौरान महनार नगर परिषद के मुख्य पार्षद रमेश कुमार राय,उप मुख्य पार्षद लैला देवी,चन्द्रशेखर राय, पुर्व वार्ड पार्षद सदस्य मोहम्मद इरशाद अंसारी,परमानन्द राय,बिनोद भगत,अमित कुमार सिंह,रामप्रसाद सिंह,सन्तोष राय आदि में डॉन सिंह की निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।वही जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह,भाजपा नेता मनोज मेहता,प्रियरंजन दास,दिलीप कुमार सिंह आदि ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुय परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया।
बताया गया कि डॉन सिन दो बार 2013 एवं 2018 में वार्ड पार्षद चुने गए थे।उनकी पत्नी सुशीला देवी महनार नगर परिषद की मुख्यपार्षद एवं एवं उप मुख्यपार्षद भी रह चुकी है।पूर्व पार्षद डॉन सिंह की पार्थिव शरीर को नगर परिषद कार्यालय भी ले जाया गया।जहां पर सभापति,उपसभापति एवं सभी पार्षदों एवं कर्मियों ने फूल व चादर चढ़ाकर श्रधांजलि दी।इस दौरान नगर पार्षदों ने डॉन सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए।उनका अंतिम संस्कार देशराजपुर गंगा घाट पर किया गया।मुखाग्नि पुत्र प्रशांत कुमार सोनू ने दिया।उन्हें एक मात्र पुत्र ही था। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.