April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रो०डॉ० रवि पाठक पर जानलेवा हमले की उच्च स्तरीय जांच हो : डॉ संजय कुमार सिंह।

प्रो०डॉ० रवि पाठक पर जानलेवा हमले की उच्च स्तरीय जांच हो : डॉ संजय कुमार सिंह।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । वैशाली !हाजीपुर,तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संघ बूटा- बूस्टा के पदाधिकारी सीतामढ़ी के निजी अस्पताल पहुंचकर घायल प्रो रवि पाठक का हाल-चाल जाना। इसकी जानकारी विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह के वैशाली प्रतिनिधि डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया की प्रोफेसर रवि पाठक का इलाज कर रहे डॉ वरुण कुमार से बातचीत कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। उसके बाद डॉ संजय ने कॉलेज में कैंप कर रहे पुलिस पदाधिकारियों से बात की, कहा कि आप लोग घटना की तह तक जाकर असली मुजरिम का पता लगाएं।
यदि एक सप्ताह के अंदर इस घटना का उद्वभेदन नहीं होता है तो शीतकालीन सत्र में इस घटना पर सवाल उठाया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस घटना के संबंध में कुलपति महोदय से बात हुई है ,उन्होंने आश्वासन दिया है कि इलाज में हो रहे खर्च का वहन विश्वविद्यालय करेगी। डॉ संजय कुमार सिंह कालेज परिसर में धरना पर बैठे शिक्षक एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए घंटे भर धरना स्थल पर बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.