केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर, बेलसर में सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर, बेलसर में सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा मैदान में भारत सरकार के विधि और सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का आयोजन आगामी 5 नवंबर को रखा गया है.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने अपने आवास पर जिले कोर कमेटी के सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की है.
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के साथ विधि और सहकारिता मंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे
जिसमें
वैशाली जिले के कार्यकर्ता और नेता शामिल होकर सभा का हिस्सा होंगे. सभा में मिले संदेश को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे
अभिषेक राज ने आगे कहा कि बिहार में हरित, स्वेत एवं मिनी क्रांति से बिहार की बेरोजगारी दूर होगी और अर्थिक सम्पन्नता भी आयेगी.
इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा,प्रदेश उपाध्यक्ष ललीता देवी कुशवाहा,
लोकसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक अजीत पांडे, रत्नेश कुमार टिंकू, अभिजीत विक्की, दीपक कुमार, सुरेश कुशवाहा, संतोष पासवान महेश साह ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
