अवैध नर्सिंग होम संचालक पर बड़ी कार्रवाई,संचालक गिरफ्तार
अवैध नर्सिंग होम संचालक पर बड़ी कार्रवाई,संचालक गिरफ्तार
समस्तीपुर(जकी अहमद)
वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में पीएचसी के इर्द गिर्द व बाजारों में दर्जनों अवैध तरीके से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नर्सिंग होम संचालित हो रही है। जिसका खामियाजा है कि विगत चार दिन पहले महावीर हेल्थ केयर में एक प्रसूता की मौत हो गई थी, जिसमें पीड़ित परिजन के द्वारा जैसे ही लिखित आवेदन वारिसनगर पुलिस थाने में दी गई, अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर नर्सिंग होम संचालक अजीत राय पिता मदन राय को गिरफ्तार कर लिया एवं कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए आज जेल भेज दिया है। वहीं वारिसनगर में हीं दो दिनों पूर्व बरियारपुर निजी नर्सिंग होम सह लीलावती नर्सिंग होम में एक महिला की गंभीर रूप से हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख नर्सिंग होम संचालक ने डर के कारण आनन फानन मे महिला को सदर अस्पताल भेज दिया जहां उसकी मौत हो गई। हालाकि इस मामले में पीड़ित परिजन के द्वारा कोई आवेदन थाने में नही दिया गया है। बतादें कि इस तरह की घटना वारिसनगर पीएचसी क्षेत्र में लगातार हो रही है निजी क्लीनिक में गर्भवती महिला को भेजने में एएनएम और आशा की मिली भगत भी बताई जा रही है। फिर भी वारिसनगर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। बताते चले की इन दिनों क्षेत्र में अवैध तरीके से नरसिंह होम चलाया जा रहा है जिसे देखने वाला और नाही कोई कार्रवाई करने वाला है। नौ सिखिया डॉक्टर के कारण मरीजों की कीमती जान जा रही है।
