April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक अनुपम कुमार का हृदयाघात से निधन,शोक की लहर

शिक्षक अनुपम कुमार का हृदयाघात से निधन,शोक की लहर

रिपोर्ट शालू दिलशेर

हाजीपुर / महुआ (वैशाली)जिले के महुआ नगर परिषद वार्ड नंबर 20 सदापुर महुआ विष्णु चौक निवासी व कन्या मध्य विद्यालय महुआ के शिक्षक अनुपम कुमार का अचानक हृदयाघात से निधन हो गया।इसकी जानकारी शिक्षक के भाई वार्ड पार्षद अजीत कुमार अन्नु ने दिया।शिक्षक अनुपम कुमार वर्तमान में कन्या मध्य विद्यालय महुआ में कार्यरत थे।बीते माह इलाज कराने चेन्नई गए थे।उनके असामायिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया।जबकि गांव सहित शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।शिक्षक अनुपम कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ चल रहे थे।इस दुःखद समाचार के प्राप्त होते ही प्रखंड क्षेत्र महुआ के सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं भावुक हो गए।ये काफी कर्मठ,समयनिष्ठ और ईमानदार शिक्षक थे।इनके असामयिक निधन पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ वैशाली के सचिव पंकज कुशवाहा,कन्या मध्य विद्यालय महुआ के प्रधानाध्यापक राम लगन भारती,शिक्षक अमित कुमार,सत्येंद्र कुमार,रीना कुमारी,महजबीं खातून,ममता कुमारी,कुमार सरोज,

शिक्षक मोहम्मद दिलशेर,अरविंद कुमार, सुजीत कुमार,मोहम्मद इम्तियाज,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ महुआ के प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद सेराज,एजाज आदिल,मोहम्मद सलाउद्दीन,शिवनाथ कुमार,सुनील कुमार, ललित दास,अरुण कुमार,सुधीर कुमार,अनिल कुमार, अमोद कुमार,मोहम्मद इफ्तेखार आलम,मनोज श्रीवास्तव,सुमन,राघवेंद्र प्रसाद,मनोज कुमार गुंजन,किशोर कुमार आदि शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.