April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

रिपोर्ट :आदिल शाहपुरी, चेहराकलां वैशाली 
वैशाली, बिहार l चेहराकलाँ प्रखण्ड अंतर्गत उ. म. वि. मथना मिलिक के प्रांगण में सहायक शिक्षक श्री गौरी दास पूर्व में सेवानिवृत शिक्षक श्री सुरेंद्र प्रसाद सिंह के सेवानिवृत होने के उपलक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में श्री गौरी दास को शिक्षकों ने अंग वस्त्र व फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया l कार्यक्रम का विधिवत संचालन शिक्षक मो. नसीम अख्तर के द्वारा किया गया l इस क्रम में प्रधानाध्यापक श्री दीपक प्रसाद ने समारोह कोई सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री गौरी दास जी समय के पाबंद और अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहे l मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू के प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैज़ी ने भी अपनी शायरी से समा बांध दिया जिसमें लोग मुग्ध होते नज़र आयेl अपने सम्बोधन में श्रीमान सेराजुल हक़ फैज़ी ने कहा कि सेवा में आने वालों की सेवानिवृति निश्चित है, किन्तु एक बार जब शिक्षक सेवा में आ जाते हैं तो आजीवन एक शिक्षक की भूमिका में ही रहते हैं l इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीता कुमारी के मार्गदर्शन में नोडल शिक्षक की देख रेख में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जो बहुत ज्ञानवर्धक एवं रोचक विषय पर आधारित थे l
उक्त कार्यक्रम में शिक्षक पंकज प्रसाद गुप्ता, लालचंद कुमार, रईस आजम, ज़ाकिर हुसैन, मो. जिलानी, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, मीरा कुमारी, ब्रह्मदेव पासवान, सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.