पीकप भान की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के एन एच 28 बहादुरपुर चिकनौटा चौक के समीप पीकप भान की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने एन एच 28 को बहादुरपुर चिकनौटा बीच सड़क पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम चकजदो पंचायत के वार्ड संख्या 15 बहादुरपुर चिकनौटा गांव निवासी 48 वर्षीय वकील साह अपने घर के निकट ही सड़क किनारे से बकरी लेकर जा रहा था इसी क्रम में मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित पीकप भान ओवरटेक करने के चक्कर में वकील साह को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं उक्त व्यक्ति को ठोकर मारकर पीकप भान भागने में सफल हो गया। घटित घटना से आक्रोशित लोगों ने एन एच 28 को बीच सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटित घटना की सुचना स्थानीय लोगों के द्वारा बलिगांव पुलिस को दी गई सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया परंतु लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धजीवियों के मदद से पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटित घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है बताया जाता है कि मृतक ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। बताया जाता है की मृतक के पुत्र की मौत भी सड़क दुघर्टना में ही एन एच 28 पर ही दो वर्ष पहले ही हुई थी।
