साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का अटूट श्रद्धा के साथ किया गया
साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का अटूट श्रद्धा के साथ किया गया
रिपोर्ट :राजकमल जायसवाल
महुआ: महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित महावीर मंदिर में हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी संध्या में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का अटूट श्रद्धा के साथ किया गया । इस दौरान हनुमान जी के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी श्री अनिल तिवारी एवं आचार्य नंदकिशोर झा ने हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना की । इसके बाद महाआरती किया गया तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचे। इस मौके विजय गुप्ता, शंकर पटवा, अंकित कुमार, मंटू तिवारी, संतोष कुमार, राज कमल ,रिंकू तिवारी, विकाश कुमार, राजन कुमार, आशीष, मोनु, अभिजीत , बबिता देवी, मिथिलेश चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
