May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गणित क्लब के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

गणित क्लब के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।
गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में गणित क्लब के द्वारा भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ शकुंतला देवी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक देवाशीष कुमार शील ने किया जबकि संचालन गणित क्लब के नोडल शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इन्होंने कहा कि भारत के प्रसिद्ध महिला गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म 4 नवंबर 1929 को बेंगलुरु में हुआ था। शकुंतला देवी जिन्हें आमतौर पर मानव कंप्यूटर के रूप में जाना जाता है। बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा की धनी एवं मानसिक परिकलित्र थी । उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका नाम 1982 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। इसी उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन के अवसर पर गणित क्लब के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना कार्य से संबंधित जानकारी दी गई ।क्लब के सदस्यों द्वारा चित्रों के माध्यम से आयत, वर्ग ,शंकु ,गोला, घनाभ, त्रिभुज एवं चतुर्भुज के सभी आयामों को बखूबी समझाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवाशीष कुमार शील ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है ।कार्यक्रम में क्लब के अंशु कुमारी, रिचा रानी, माही कुमारी ,दीपांशु कुमारी ,खुशी कुमारी ,साजिया नरगिस ,समीर कुमार एवं अमोद कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, वैशाली के दिशा निर्देश के आलोक में हस्त लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रभावशाली लिखावट कौशल से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारना है। किसी भी व्यक्ति के लिए छुपी हुई प्रतिभा और भावनाओं को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए लिखावट एक विशिष्ट विशेषता है। इस प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ,दीपा कुमारी ,काजल साव, ज्योति कुमारी ,सोनिया कुमारी ,अमृता कुमारी ,मोहम्मद समीर, माही कुमारी ,सुधीर कुमार, कविता कुमारी, मुकुंद कुमार, अमीषा आनंद ने प्रथम, गुड़िया कुमारी ,रोहित कुमार, प्रतिमा कुमारी, मुन्नी कुमारी, नेहा कुमारी, आभा कुमारी, राघव कुमार ,शांति कुमारी ,प्रेमचंद कुमार ,चांदनी कुमारी, मनीष कुमार, आदिती कुमारी ने द्वितीय तथा गायत्री कुमारी ,सीता कुमारी, अंशु कुमारी ,काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनम कुमारी, रितु कुमारी, बिट्टू कुमार, मुस्कान कुमारी ,आयुष कुमार, प्रियंका कुमारी, सुशांत कुमार, रोशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में देवाशीष कुमार शील ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.