May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली के करंट ने ली 35वर्षीय युवक की जान, मचा कोहराम

बिजली के करंट ने ली 35वर्षीय युवक की जान, मचा कोहराम

।रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा गांव में बिजली के करंट से शिवजी महतो के 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार महतो की मौत हो गई।परिजनों में कोहराम मचा है ।सूचना पर महुआ थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि राकेश मजदूरी के सिलसिले में हमेशा बाहर ही रहता था ।पर्व के चलते कुछ दिन पूर्व ही घर आया था । घर से काम करके बाहर ज्यों ही निकला, दरवाजे पर लोहे वाली बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पारसमणी ने बताया कि यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही है। मैंने लोहे वाली खंभे को बदलने के लिए कई बार विभाग को लिखित रूप से दिया था लेकिन आज तक मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। कभी कभी लोहे वाली बिजली खंबे में बिजली प्रवाहित हो जाती है ,जिसके कारण आज युवक की जान चली गई। मृत युवक की मां-बाप,पत्नी तथा तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं । अब उनका कैसे गुजारा होगा यह सोच पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.