गोरौल प्रखंड के लोदीपुर एवं कटरमाला पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गोरौल प्रखंड के लोदीपुर एवं कटरमाला पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कटरमाला पंचायत के जन संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शामिल नहीं हो सके ।
हलाकि लोदीपुर पंचायत में शाम 4 , 45 बजे ज़िला पदधिकारी यशपाल मीणा,एस पी रवि रंजन कुमार के साथ पहुंचे ।
जिला पदाधिकारी ,एसपी सहित अन्य अधिकारियों को पंचायत के मुखिया वैधनाथ राम ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया ।
डीएम ने उपस्तिथ लोगो से सरकार द्वारा जलाए जा रहे योजनाओं कि जानकारी ली,
जिसमें लोगो ने कार्यक्रम स्थल पर गोरौल उच्य विद्यालय के खेल मैदान जो लगभग 7 एकड जमीन का भू भाग है ।
उस पर खेल का मैदान और डिग्री कालेज खोलने का मांग किया ।
साथ ही बताया कि उक्त मैदान पर खेलो इंडिया के तहत राज्य के खेल का हब बनना है लेकिन अबतक कुछ नही हुआ । डीएम ने पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं होने की शिकायत पर कहा सभी पैक्स धान की खरीददारी करेंगे । नहीं करने पर हमें सुचित करें ।
इस सम्बंध में बीसीओ को शख्त हिदायत दी ।
