April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ सहित आसपास के बाजारों में करोड़ों का हुआ कारोबार, खरीदारों की उमड़ी भीड़ से गुलजार हुआ महुआ बाजार

महुआ सहित आसपास के बाजारों में करोड़ों का हुआ कारोबार, खरीदारों की उमड़ी भीड़ से गुलजार हुआ महुआ बाजार
महुआ। रेणु सिंह
महंगाई की मार में भी धनतेरस पर लोगों की आस्था भारी पड़ गई। महुआ सहित आसपास के बाजारों ने लोगों ने जमकर खरीदारी की। यहां महुआ में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से बाजार गुलजार हो उठा। धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार हुआ।
धनतेरस पर सबसे ज्यादा लोगों ने बर्तन की खरीदारी की। जिनके जेब जिस तरह जवाब दिए। वैसा उन्होंने खरीदारी कर घर ले गए। कोई प्रेशर कुकर, चूल्हा, बर्तन स्टैंड तो कुछ चम्मच की ही खरीदारी की। सबसे ज्यादा तांबा और पीतल के बर्तनों पर लोगों की खरीदारी के लिए नजर रही। इसके साथ गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, बाइक, वाहन, ट्रैक्टर, मिठाई आदि की बिक्री हुई। वही सबसे अधिक बिक्री झाड़ू की हुई। हर व्यक्ति धनतेरस पर एक झाड़ू खरीद कर घर अवश्य ले गए। बताया जाता है कि घर में झाड़ू को खरीद कर लाना काफी शुभ होता है। महुआ बाजार में खरीदारों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। उधर कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, सेंदुआरी, सुभई, छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा, शाहपुर भदवास, हरपुर ओस्ती, चकमजाहिद, मधौल, पहाड़पुर, फरीदपुर कल्याणपुर सहित विभिन्न चौक चौराहों पर खरीदारों की भीड़ रही। बताया गया कि शनिवार को भी दोपहर तक धनतेरस होने के कारण ग्राहकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। महंगाई के बावजूद यहां करोड़ों का कारोबार होने से दुकानदारों में खुशी छाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.