बिक रही गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां
बिक रही गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां
महुआ। रेणु सिंह
दीपावली पर पूजन करने के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खूब बिक रही है। शुक्रवार को तो धनतेरस पर इन मूर्तियों की बिक्री जमकर हुई। मूर्तियां खरीदने के लिए लगाए गए दुकानों पर खरीदारों की उमड़ी भीड़ से अफरा तफरी का माहौल रहा।
महुआ गांधी चौक पर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदारी के लिए भीड़ से आपाधाभी का माहौल रहा। यहां एक दर्जन से अधिक दुकानदार मूर्तियों की दुकान छान रखे हैं। जिन पर खरीदारों की भीड़ हो रही है। हर तरह की मूर्तियां उपलब्ध है। दुकानदारों ने भी बताया कि यहां सभी तरह के ग्राहकों के लिए मूर्तियां उपलब्ध है।दीपावली पर हर घर में लोग धन वर्षा के लिए मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा करते हैं। बताया गया कि मूर्तियां बाहर से मंगाई गई है। वहीं कुछ लोग चांदी तो कुछ सोने की भी मूर्तियां की खरीदारी की। महंगाई पर लोगों की आस्था भारी पड़ रही है। लोग अपने घर में लक्ष्मी और गणेश को ले जा रहे हैं। वही पूजन के लिए प्रसाद की भी खूब बिक्री हो रही है। गणेश जी के प्रिय भोजन लड्डू और मिठाई तो खूब बिक रही है। वहीं सामर्थ्य के अनुसार कुछ लोग शकरपाला, बताशा आदि भी खरीद रहे हैं।
