April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत जोसफ स्कूल में आयोजित की गई दिवाली व छठ महोत्सव।

संत जोसफ स्कूल में आयोजित की गई दिवाली व छठ महोत्सव।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! महुआ, संत जोसफ स्कूल ,सिंघाड़ा के तत्वाधान में दिवाली व छठ के अवसर पर दिवाली छठ महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रंगोली की अनेक आकृति बनाकर जहां दर्शकों को आकर्षित किया ,वहीं पर इसी विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व को जीवंत प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया ।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के परिधानों में सज धज कर रैप पर चलते हुए नजर आए। छठ गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुति करते हुए दशम एवं ग्यारवीं की अभिनव ,शिवांगी, दिव्यांश ,प्रभांश, खुशी, सृष्टि, रोहित, मिसल, श्रेयसी ,मो अली, आयुषी, अमृता, प्रिंस, आर्योंश्री, मुस्कान, कीर्ति, अंकित, प्रियांशु की प्रस्तुति देखते बन रहे थे। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेकी की दीवार स्टॉल लगाकर जरूरतमंदों के बीच दिवाली एवं छठ की आवश्यक वस्तुओं की वितरण की गई । स्टॉल इंचार्ज ने बताया कि पर्व त्यौहार सब के घर में खुशी आनंदपूर्वक हो। इसके लिए किसी के घर में कोई कमी न रहे, यही नेकी के दीवार स्टॉल का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं जिसमें पूजा ,कुमकुम, रानी ,प्रिंस ,ज्योति तथा प्रियंका मैम की सहभागिता प्रशंसनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक सत्येंद्र कुमार सिंह एवं सीमा सिंह ने पत्रकारों को दीपावली की उपहार भेंट कर शुभकामनाएं व बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.