ट्रेन में लगी आग एस एम के सुझ बुझ से बड़ा हादसा होने से टला।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
ट्रेन में लगी आग एस एम के सुझ बुझ से बड़ा हादसा होने से टला।
हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल मार्ग गोरौल रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को दीपावली के दिन अहमदाबाद से दरभंगा आने बाली ट्रेन संख्या 09465 गोरौल से गुजर रही थी.
इसी दौरान डयूटी पर तैनात एस एम ने देखा की ट्रेन की एक बोगी के निचे आग की लपट फेक रहा है.
तत्काल एस एम ने इसकी सुचना ट्रेन के चालक और गार्ड को दी.
तेज गति से जा रही ट्रेन को सुचना मिलते ही ड्राइवर ट्रेन रोक दिया.
ट्रेन को रुकते ही अफरा मच गई.
ट्रेन के एस -5 की बोगी के निचे ब्रेक से आग की लपट को देख ट्रेन के उस वोगी से यात्री कूदने लगे. जहाँ से आग निकल रहा था वहा पानी का फवारा मारकर आग पर काबू पाया गया. इस दौरान उक्त वोगी से मुज़फ्फरपुर तक की यात्रा करने बाले बहुत से यात्री उत्तर कर यहां से ऑटो पकड़ कर आगे तक की यात्रा तय की. इसमें देवरिया, साहेबगंज, मीनापुर, पारु तक के यात्री थे.
दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर प्रदेश से लौट रहे थे. सभी के चेहरे पर भय का महौल था. यही कारण था की उस ट्रेन से मात्र 25 किलोमीटर की भी यात्रा करने से यात्रा यात्री डर रहे थे.
करीब 45 मिनट तक ट्रेन गोरौल स्टेशन से थोड़ी दूर उत्तर 23 और 22 नंबर रेलवे गुमटी के बीच रुकी रही. इसके कारण 23 नंबर गुमटी बंद रही, जिसके कारण भीषण जाम लग गया था.
