गोरौल में मिनी हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गोरौल में मिनी हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ ।
गोरौल प्रखंड के उच्च विद्यालय गोरौल के चकव्यास स्थित खेलो इंडिया के मिनी हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ ए डी एम वैशाली राजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार एवम थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।इस मौके पर 40 खिलाड़ियों के बीच खेलो इंडिया की तरफ से उपलब्ध करवाए गए खेल सामग्रियों का वितरण भी किया गया ।
बाल दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ए डी एम वैशाली ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी के साथ साथ विभिन्न खेलो को राज्य सरकार की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है ।
इसके लिए आज के दिन ही पूरे राज्य में विभिन्न खेलो के लिय 33 मिनी ट्रेनिग सेंटर का शुभारंभ किया गया है ।
बच्चो को प्रेरित करते हुए ए डी एम ने कहा की किसी भी खेल में अनुशासन के साथ साथ आपसी समन्वय बहुत जरूरी है ।
जितने के लिए खेलने के साथ साथ खेल भावना से खेलना भी जरूरी है ।
खेलो दिल से जीतो मिल के भावना से खेल कर हम बहुत आगे जा सकते है ।
थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ,मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार, सहित अन्य अतिथियों ने भी स्वागत किया ।
इससे पूर्व हॉकी टीम के कोच शशि कुमार राणा एवम अभय कुमार के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवम मोमेंटो दे कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्थानीय अभिभावक व शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने गोरौल गुरुकुल हॉकी एकेडमी के सफर पर प्रकाश डालते हुए टीम के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।मौके पर पटना के आर के रॉय एकेडमी एवम गोरौल गुरुकुल हॉकी एकेडमी के बीच मैत्री मैच भी खेला गया ।
मैत्री मैच में गोरौल की टीम ने 3 – 0 से जीत दर्ज की ।खिलाड़ियों में पटना की ओर से अंकित,राहुल, साहिल ,अलीशा ,सपना सिंह ,अंजलि, सावन ,अनुराग, अर्पित ,खुशबू, सुष्मिता ,साधना ,शिवानी, अंशु तो गोरौल की तरफ से शिवम ,उत्सव, अभिषेक, हरिओम, प्रशांत, हर्ष, सनी, सिम्मी ,अनन्या, दिव्या, रिंकी, प्रियंका, गुंजा ,सोनाली ,प्रिंस ,आर्यन, अक्षय, अविनाश ,आदित्य, शिवम, सहित अनेक बच्चों ने अपने खेल का जौहर दिखाया ।पटना टीम के कोच विकास कुमार एवम गोरौल मिनी ट्रेनिग सेंटर के कोच शशि कुमार राणा ने सभी का आभार प्रकट किया ।
