March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए चाचा नेहरू।

बाल दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए चाचा नेहरू।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई ।इस अवसर पर विद्यालयों में बालसभा का आयोजन किया गया ,जिसमें बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपौल टरिया में प्रधानाध्यापिका सविता सिंहा के नेतृत्व में बाल दिवस का आयोजन किया गया। दूसरी तरफ इसी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बुचक गोपालपुर में प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। दोनों कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया श्रीमती रूबी राय एवं उनके प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय की उपस्थिति रही । इस अवसर पर श्री राय ने चाचा नेहरू के कृतित्व व्यक्तित्व से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू को बच्चों से प्रति असीम प्यार एवं लगाव था, जिसके कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाई जाती है। भारत के निर्माण में उनके किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।हमें भी एक आदर्श नागरिक बनकर देश की सेवा करनी चाहिए।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.