लोगों ने दी शिक्षक स्वर्गीय अनुपम महतो को श्रद्धांजलि
लोगों ने दी शिक्षक स्वर्गीय अनुपम महतो को श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
महुआ (वैशाली):- महुआ नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 सदापुर महुआ निवासी पार्षद अजीत कुमार अन्नु जी के बड़े भाई शिक्षक स्वर्गीय अनुपम महतो के श्राद्धकर्म के अवसर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता छोटे भाई पार्षद अजीत कुमार अन्नु ने किया। इस मौके पर आए हुए सगे- संबंधियों, क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों ने दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय अनुपम महतो के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट की मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति की कामना किया गया। वहीं परिजनों को संतावना भी दिया।
