प्रशांत किशोर ने सहारा श्री के निधन पर जताया शोक
प्रशांत किशोर ने सहारा श्री के निधन पर जताया शोक
। रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली ! हाजीपुर , सहारा इंडिया ग्रुप के सूत्रधार, देश के बड़े व्यवसायी और मानव कल्याण हेतु सदैव समर्पित सहारा श्री सुब्रत राय सहारा का असामयिक देहावसान देश की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से व्यवसायिक जगत के एक युग का अंत हो गया है। अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने कही, उन्होंने कहा है कि सहारा श्री मृदुभाषी और सहृदयी इन्सान थे ।अपने कुशल व्यक्तित्व और कृतित्व से सहारा इण्डिया परिवार को न केवल बुलंदियों तक पहुंचाया वल्कि लाखों परिवारों को रोजगार देकर उनका अंत्योदय भी किया। उन्होंने कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों तथा भुज कच्छ के भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए उनके परिजनों को गोद ले कर ऐतिहासिक कार्य किया था। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ . विनय पासवान ने दी।
