April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में जगह-जगह हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

महुआ में जगह-जगह हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
महुआ। रेणु सिंह
भगवान चित्रगुप्त की पूजा महुआ में बुधवार को विभिन्न जगहों पर श्रद्धापूर्वक की गई। इस मौके पर उनकी मूर्ति बैठाकर कायस्थ परिवार के द्वारा उनकी आरती उतारी गई और पाठ्य सामग्री छूने से परहेज रखा गया।
महुआ के पहाड़पुर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान के साथ श्रद्धापूर्वक हुई। यहां पर पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पर शंकर प्रसाद वर्मा, गणेश प्रसाद वर्मा, शिवजी प्रसाद वर्मा, विनय कुमार वर्मा, अनूप रंजन, रवि रंजन, शशि रंजन, सुधांशु रंजन, डॉ सुमन सिन्हा, संतोष वर्मा, रविंद्र प्रसाद वर्मा, अराधना कुमारी, मनीषा कुमारी, पायल कुमारी, पिंकी, चांदनी, रेखा आदि ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की और उनकी आरती उतारी। बताया गया कि भगवान चित्रगुप्त के समक्ष साल भर का पूरा लेखा-जोखा रखा जाता है और इस दिन कायस्थ परिवार के लोग पाठ सामग्री छूने से अपने को परहेज रखते हैं। भगवान चित्रगुप्त पूजा को लेकर यहां चारों ओर भक्ति और आस्था परवान पर रही। उधर कन्हौली, चैनपुर, अब्दुलपुर, महुआ, राजापाकर, बैद्यनाथपुर, लक्ष्मीपुर सहित विभिन्न जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.