April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के परसोनिया गुदरु हाट पर कृषक कल्याण समिति के द्वारा कृषि प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

महुआ के परसोनिया गुदरु हाट पर कृषक कल्याण समिति के द्वारा कृषि प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल को देख चकित हुए लोग
महुआ। रेणु सिंह
कृषक कल्याण समिति के द्वारा बुधवार को यहां परसोनिया गुदरी हाट पर कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में किसानों ने विभिन्न उत्पादन का स्टाल लगाकर अपनी मेहनत के बदौलत उगाए गए फसलों को दिखाए। यहां किसानों के उत्पाद को देख लोग चकित हो गए।
कृषि प्रदर्शनी में परसौनिया के किसान रामबाबू सिंह, सुरेश कुमार निराला, सुकेश्वर सिंह, प्रमेश्वर सिंह, मनीष कुमार, रौनक कुमार, रघुनाथ सिंह, अमित कुमार, डॉ जगन्नाथ कुमार, अनिल सिंह, राजमती देवी, उषा सिंह, अभिषेक कुमार, महेश सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, डॉ विश्वनाथ, शेरपुर के रामप्रवेश भगत, मिर्जानगर के धर्मेंद्र कुमार, ताजपुर के रामबाबू राय, ओस्ती के उमेश सिंह, माधोपुर की राजमती आदि ने स्टॉल लगाए। प्रदर्शनी में किसानों के द्वारा हल्दी, अदरक, अरुई पत्ता, पोय के साग, बंदा, फूलगोभी, ब्रोकड़ी, कद्दू, सग्गा प्याज, चठैल खीरा, सोयाबीन, मूली, सुथनी, परवल, बैगन, ओल, हरा मिर्चा, सिसकोहरा, टमाटर, करैला, नेनुआ, बरबटी, नींबू, भिंडी, आलू, कुसुम, धनिया पत्ता, मेथी पत्ता, पुदीना पत्ता, पालक, कड़ी पत्ता, पपीता, सेम, लाल साग के अलावा विभिन्न उत्पाद को दिखाया गया। इस मौके पर उपस्थित आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने किसानों को इस प्रदर्शनी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सरकार द्वारा कृषि सहायता के लिए मिलने वाली विभिन्न प्रकार की राशि से भी उन्हें अवगत कराया। यहां पर कृषि विभाग के विभिन्न पदाधिकारी के अलावा ललितेश्वर सिंह, डॉ अजय कुमार, मुखिया रेखा चौधरी डॉक्टर विश्वनाथ सिंह सहित विभिन्न लोक उपस्थित थे। यहां प्रदर्शनी में आए लोगों ने किसानों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें कृषि के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.