March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिलाधिकारी ने की दिव्यांगजनों के जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक

जिलाधिकारी ने की दिव्यांगजनों के जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, : जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा दिव्यांगजनों के संघ के जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठकर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वैशाली जिला में 24 हजार से अधिक दिव्यांगजनों को समाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जा रहा है जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है परन्तु जिला के मतदाता सूची में 12 हजार दिव्यांग ही पीडब्लूडी वोटर्स के रूप में मार्ड

(चिन्हित हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जो अभियान चलाया जा रहा है उसके अन्तर्गत दिव्यांगजनों के तीन हजार नये आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभी भी 8985 नाम छूट रहा है। इसके लिए प्रखंड वार दिव्यांगजनों के प्रखंड अध्यक्षों को लक्ष्य दिया गया। इसके अनुसार हाजीपुर प्रखंड में 451, नगर क्षेत्र हाजीपुर में 149. लालगंज प्रखंड में 1081, भगवानपुर में 741, वैशाली में 465, पटेढ़ी बेलसर में 10, गोरौल में 25, महुआ में 975, चेहराकला में 225, राजापाकर में 425, देसरी में 90. राधोपुर में 699, जन्दाहा में 601, महनार में 10, पातेपुर में 1665, सहदेयी बुजुर्ग में 384 तथा बिदुपुर में 1145 मतदाता सूची में मार्क किया जाना है।

सभी प्रखंड अध्यक्षों को पेंशन ले रहे दिव्यांगजनों की सूची मोबाईल नम्बर के साथ दी गयी और निदेश दिया गया कि उसके आधार पर फोन से बात कर यह जानकारी ले कि किनका नाम मतदाता सूची में और किनका नहीं है। जिनका नाम मतदाता सूची में है और पीडब्लूडी वोटर्स माकर्ड नही है उनका प्रपत्र-08 भरवाया जाय एवं जिनका नाम मतदाता सूची में नही है उनका नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र- 06 भरवाया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी से बात कर एक तिथि निर्धारित कर प्रखंडों में दिव्यांगजनों का कैम्प करा दिया जाय।

इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, दिव्यांगजनों के जिलाध्यक्ष आशीष रंजन, महुआ प्रखंड के आनन्दी चौधरी, राघोपुर से शिव कुमार, देसरी से मो० ताजउद्दीन अलहक, गोरौल से मो0 शकीउल रहमान एवं संजय कुमार, सहदेयी बुजुर्ग से जसवीर कुमार सिंह, लालगंज से रीना देवी, महनार से नवीन कुमार, हाजीपुर से विनय कुमार उपस्थित थे।

इस बैठक के बाद जिलाधिकारी के द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बीपीएम जीविका, प्रखंड कम्युनिटी मोबीलाईजर के साथ अभियान पंख, अभियान आस्मिता एवं अभियान सशक्त के प्रगति की समीक्षा की गयी। वैसे सभी मतदान केन्द्रों जहाँ मतदाता सूची लिंगानुपात 900 से कम कम है वहाँ पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 18-19 वर्ष के युवाओं को प्रोत्साहित कर प्रपत्र-06 में आवेदन प्राप्त करने के कार्य में तजी लाई जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.