April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खरना आज खरीदारी को ले बाजार में उमड़ी भीड़-

खरना आज खरीदारी को ले बाजार में उमड़ी भीड़-

रिपोर्ट गोपाल साहनी
नयागांव(सारण)स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित नयागांव बाजार में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय पावन अवसर पर खरना के पूर्व शुक्रवार को खरीदारी करने के लिये बाजार में महिलाओं तथा पुरुषों की काफी भीड़ लगी रही सबसे ज्यादा भीड़भाड़ अरवा चावल,मीठा,मिट्टी के बने बर्तन,सुप ढाका खरीदने के लिए लोगो को देखा गया वहीं किराना दुकान में भी समान खरीदारी को लेकर भीड़ लगी रही जिसके कारण नयागांव बाजार में रोडजाम की स्थिति बनी रही।इस महापर्व छठ के पहले दिन शुक्रवार को छठव्रती गंगानदी के विभिन्न घाटों पर पवित्र स्नान कर पूजा अर्चना करने के बाद घर आकर पूरी पवित्रता के साथ खाना बनाई तथा पवित्र मन से छठव्रती नहाय खाय का भोजन ग्रहण किया। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत का शुभारंभ हो गया जो सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के पश्चात सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.