महुआ के पुराणी बाजार स्थित महाबीर मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का अटूट श्रद्धा के साथ किया गया
महुआ के पुराणी बाजार स्थित महाबीर मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का अटूट श्रद्धा के साथ किया गया
रिपोर्ट :राजकमल जयसवाल, महुआ वैशाली
महुआ: महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थितहावीर मंदिर में हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी संध्या में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का अटूट श्रद्धा के साथ किया गया । इस दौरान हनुमान जी के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी श्री अनिल तिवारी एवं आचार्य नंदकिशोर झा ने हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना की । इसके बाद महाआरती किया गया तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचे। इस मौके विजय गुप्ता, शंकर पटवा, आशीष कुमार बिट्टू,, मंटू तिवारी, संतोष कुमार, राज कमल ,रिंकू तिवारी, विकाश जयसवाल, राजन कुमार, आशीष, मोनु, रत्न चौधरी, , बबिता देवी, मिथिलेश चौधरी राजकमल जायसवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
