May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भीषण जाम की समस्या के खिलाफ ए आइ एस एफ ने महुआ एस डी ओ का पुतला फूंका।

भीषण जाम की समस्या के खिलाफ ए आइ एस एफ ने महुआ एस डी ओ का पुतला फूंका।
(महुआ बाजार में जाम जैसे ज्वलंत समस्या पर एसडीओ एवम जनप्रतिनिधियों की चुप्पी निंदनीय _ प्रकाश प्रियदर्शी )

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ,ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी स्मारक चौक पर महुआ बाजार में लगातार लग रहे भीषण जाम के खिलाफ महुआ एसडीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधि का पुतला दहन किया ।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए ए आई एस एफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा की महुआ बाजार में प्रतिदिन भीषण जाम लग रहा है, जिससे क्षेत्र के आम आवाम को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के बच्चे घंटो जाम में फंसे रह जाते हैं ।ऐसे में किसी भी जनप्रतिनिधि और एसडीओ का इसपर पहल न करना बेहद निंदनीय है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष महाराज उर्फ बच्चा बाबू और सफदर इरशाद ने कहा की महुआ बाजार में अवैध टेंपो स्टैंड, बिना पार्किंग के बनाई हुई बिल्डिंग और प्रशासन द्वारा खुद लगाई गई ट्रक मुख्य कारण है ।
सभी कार्यकर्ताओं ने महुआ एसडीओ और क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि का पुतला दहन करते हुए जोरदार नारे लगा है और आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी ।
इस कार्यक्रम में आदर्श रंजन यादव,गोरख पासवान,नितेश यादव,विजय कुमार,ब्रजेश कुमार,सचिन कुमार,नेयाज आलम , अनुज कुमार,चंदन कश्यप सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.