सड़क दुघर्टना में महिला सहित एक व्यक्ति जख्मी।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
सड़क दुघर्टना में महिला सहित एक व्यक्ति जख्मी।
हाजीपुर- मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 हरशेर गांव के निकट शनिवार की संध्या बाइक से ठोकर लगने से सड़क पार कर रही एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी.
स्थानीय लोगो ने जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
प्राथमिक उपचार के बाद अच्छे इलाज के लिए हाजीपुर रेफ़र कर दिया गया है,
जख्म महिला की पहचान हरशेर गांव निवासी सीताराम महतो की 70 वर्षीय पत्नी किशुनी देवी के रूप में हुई है,
जो अपने खेत से धान का बोझा लेकर सड़क पार कर रही थी कि मजफ्फरपुर के तरफ से आ रही एक वाइक ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया,
जिससे वह जख्मी हो गयी. वही बाइक चालक सीतामढ़ी जिले के रिगा थाना अंतर्गत रिगा गांव निवासी ललन राम भी बुरी तरह जख्मी हो गया है.
