November 26, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

नई चेतना अभियान का हुआ शुभारंभ

*नई चेतना अभियान का हुआ शुभारंभ*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

महिला एवं बाल विकास निगम बिहार एवं जीविका बिहार के संयुक्त तत्वाधान में नई चेतना अभियान – पहल बदलाव को ओर कार्यक्रम का उदघाटन समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके तहत लिंग भेद और लिंग चयन, जो बालिकाओं के जन्म एवं उनके अस्तित्व को जोखिम में डालता है, उस मानसिकता को त्याग करने संबंधित शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के तहत इसपर बल दिया गया की यह सुनिश्चित हो कि लड़कियां जन्म लेने के पश्चात उन्हें प्यार और शिक्षा मिले और देश के सशक्त नागरिक बनने का समान अवसर मिले। उपस्थित सभी के द्वारा यह शपथ लिया गया कि जन्म लिंग पहचान के आधार पर हो रही भ्रूण हत्या को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से समाप्त करने के मुहिम में भरपूर सहयोग देंगे। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश का प्रचार प्रसार करने का भी संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.