April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हार्ट अटैक से महुआ के कामगार की कोलकाता में मौत, परिजनों में मचा है कोहराम

हार्ट अटैक से महुआ के कामगार की कोलकाता में मौत, परिजनों में मचा है कोहराम
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड के समसपुरा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर धनराज के वार्ड संख्या 14 निवासी एक व्यक्ति की कोलकाता में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार की देर शाम गांव आते ही परिजनों के चीत्कार से स्थल दहल उठा। वहीं देखने वालों की काफी भीड़ जुट गई।
मृतक 51 वर्षीय दिलीप महतो उक्त गांव निवासी विष्णुदेव महतो का पुत्र था। बताया जा रहा है कि दिलीप महतो घर परिवार को चलाने के लिए कोलकाता में रहकर मजदूरी करते थे और उनकी कमाई से घर परिवार चलता था। लोगों का कहना है कि उन्हें एकाएक धड़कन तेज हुई और जब तक लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनका शव कोलकाता से घर लाया गया। जहां पर परिजनों की चित्कार से उपस्थित लोग गमगीन हो गए। बताया जा रहा है कि दिलीप महतो घर की माली हालत देख कोलकाता में रहकर मजदूरी करते थे। उनकी मजदूरी से परिवार का भरण पोषण चल रहा था।
पत्नी और पांच बच्चों का रो रोकर बुरा हाल:
दिलीप महतो की मौत से पत्नी रूपा देवी, तीन पुत्रिया कंचन, गुड़िया व जूली, दो पुत्र विकास और विक्की का तो रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इनका सहारा कौन होगा। बच्चों को तो सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रूपा तो विक्षिप्त सी बनी है। कंचन और गुड़िया की शादी हो चुकी है। माता पारकली तो अपना एकलौता संतान खो दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मालूम हो कि इसी पंचायत के बरहर चौक निवासी लगनदेव राय के पुत्र 35 वर्षीय विजय कुमार उर्फ रामनारायण की मौत नागालैंड में हार्ट अटैक से हो गई थी। उनका भी शव घर लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.