April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अग्नेयास्त्र का भय दिखाकर गल्ला दुकानदार और मजदूरों को कब्जे में लेकर दिया घटना का अंजाम

अग्नेयास्त्र का भय दिखाकर गल्ला दुकानदार और मजदूरों को कब्जे में लेकर दिया घटना का अंजाम
दो बाइक पर चार की संख्या में आए थे अपराधी, वाक्या महुआ थाना के अब्दुलपुर चौक स्थित एक गल्ला दुकान की
महुआ। रेणु सिंह
दो बाइक पर चार की संख्या में पहुंचे सशस्त्र अपराधियों ने गल्ला दुकान पर चढ़कर रुपए की लूट कर ली। अपराधियों ने घटना का अंजाम शनिवार की सरे शाम महुआ थाने के अब्दुलपुर चौक स्थित अरुण चौधरी के दुकान में दी। लूट की घटना अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से निकल भागे।
बताया जा रहा है कि महुआ मंगरू चौक से लक्ष्मणपुर होते हुए गुरु चौक जाने वाली सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत अब्दुलपुर चौक के एक गल्ला दुकान पर दो बाइक से चार की संख्या में अपराधी आ धमके। बताया जा रहा है कि बाइक से उतर कर दो अपराधी दुकान में घुसे और पिस्तौल का भय दिखाकर दुकानदार तथा काम कर रहे मजदूर को कब्जे में ले लिया। दोनों अपराधियों ने बिक्री के रुपए लेकर निकल गए और महुआ की ओर निकल भागे। घटना से दुकानदार सन्न रह गए और के कुछ देर बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली। इस बीच सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर थाने से पहुंची पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ करने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इच्छा बीमारी शुरू कर दी है। कितने रुपए की लूट हुई है। खबर लिखे जाने तक यह जानकारी सही से नहीं मिल पाई थी। दुकानदार काफी सदमे में था। लोगों का कहना है कि अरुण चौधरी का किराना दुकान से प्रतिदिन लाखों की बिक्री होती है। वही बकाया रुपए वसूल कर भी लाए गए थे। इस लूट की वारदात से न सिर्फ पीड़ित दुकानदार बल्कि उक्त चौक के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल कायम था। सरे शाम हुई लूट की घटना से लोग अचंभित थे। हर लोगों में घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म था। सनद रहे कि तीन दिन पूर्व ही महुआ थाने के फुलवरिया पश्चिम छोड़ स्थित पेट्रोल पंप से तड़के अपराधियों ने 1.40 लाख रुपए लूटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.