March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर के मरुई में युवा राजद के द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

पातेपुर के मरुई में युवा राजद के द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

रिपोर्ट :मोहम्मद ऐहतेशाम पप्पू

वैशाली :केंद्र सरकार से पुरे देश में जातिगत जनगणना कराने, केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के विरोध एवं देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के विरोध में रविवार को
पातेपुर के मरुई में युवा राजद के द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया ।युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रेमजीत कुमार, प्रवक्ता राजेश कुमार, महासचिव रंजीत राय, पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय, दिनेश राय, गुड्डू यादव,छोटु कुमार, राहुल कुमार, एवं पप्पू पासवान, अर्जुन राय आदि भारी संख्या में युवा राजद के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पुरा देश महंगाई का दंश झेल रहे हैं बेरोजगारी चरम पर है एवं केंद्र की सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वक्ताओं ने कहा कि 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता केंद्र की सरकार को सत्ता से बाहर हटाने का मिजाज बना चुकी है। सभी समुदाय के लोग केंद्र की गलत नितियों से उब चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.