November 28, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

शौच के बहाने भागा दूल्हा, दुल्हन हुई बेहोश

शौच के बहाने भागा दूल्हा, दुल्हन हुई बेहोश

समस्तीपुर(जकी अहमद)

ज़िला के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना गांव में एक दुल्हन की शादी को लेकर आई बारात दुल्हन के पिता भोला दास के दरवाजे पर पहुंची। भव्य स्वागत बाराती की ग्रामीणों सहित कन्या पक्ष के लोगों ने की। घटना सोमवार की रात की है और प्रकाश में आई है कि विवाह के सभी रस्म अदा किए गये। जब सिंदूर दान का समय आया तो दुल्हा अंकेश कुमार शौच के बहाने मंडप से फरार हो गया। देर तक इंतजार के बाद नहीं लौटा तो कन्या पक्ष के लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं वैशाली जिला के लरुआ गांव के बैजनाथ दास चाचा विनोद दास, भाई कुंदन कुमार जो भाग रहे थे उसे ग्रामीणों ने खदेड़कर खजूरी स्कूल के समीप पकड़ा। कन्या के पिता ने कहा कि अब मैं शादी उस लड़के से नहीं करूंगा। मेरी लड़की बेहोश हो गई है। मेरे द्वारा जो खर्च की गई है वह लड़का पक्ष दे। स्थानीय स्तर पर दोनों पक्ष की पंचायत चल रही है। समाचार प्रेषण तक फैसला नहीं हुआ। अजना पंचायत राज के ग्राम कचहरी सरपंच पंचायत में मौजूद हैं। गांव घर के गणमान्य लोगों ने बताया की इस मामले में अविलंब निपटारा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.