महारुद्र अभिषेक व महामृत्युंजय जाप का आयोजन ।
महारुद्र अभिषेक व महामृत्युंजय जाप का आयोजन ।
रिपोर्ट :सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बेलवा निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी , दक्षिणी के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के निवास स्थान पर रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप के साथ-साथ पार्थिव पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का आयोजन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ संपन्न हुआ । रुद्राभिषेक समस्तीपुर के लाड बसोपुर निवासी आचार्य पंडित राजकमल मिश्रा ,वैदिक पंडित पप्पू कुमार मिश्रा, वैदिक पंडित गुड्डू कुमार झा एवं शास्त्री पंडित ज्योति कमल मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई। पूजन आयोजन के मुख्य यजमान अनिरुद्ध कुमार सिंह एवं उनकी अर्धांगिनी श्रीमती मंजू लता सिंह थी।अचार्य राजकमल मिश्रा ने बताया की महा रुद्राभिषेक , महामृत्युंजय जाप एवं पार्थिव पूजन करने से सांसारिक रोग का नाश होता है । शिव अर्चना से तीनों ताप से लोगों को छुटकारा मिलती है ।वहीं दुर्गा सप्तशती पर उन्होंने कहा कि मनुष्य को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सांसारिक दुखों और क्लेशों से निवारण हेतु पूरे विधि विधान एवं निष्ठा पूर्वक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर इनके इष्ट मित्र, सखे संबंधी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
