ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी।
ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी।
सोनपुर- मजफ्फरपुर रेल खंड के गोरौल रेलवे स्टेशन से आगे रेलवे गुमटी के निकट शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है.
बताया गया है कि सितामढी निवासी मो नसीम अपने घर सितामढी से हाजीपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहा था वह अपने ननिहाल कन्हौली जाने के लिए घर से चला था कि अचानक 23 नम्बर रेलवे क्रॉसिंग के निकट अचानक वह नीचे गिर गया जिससे वह बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया .
ज़ख़्मी हालत में राजकीय रेल पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया. जहा से चिकित्सको नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया .
