जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए शहीद खुदीराम बोस ।
जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए शहीद खुदीराम बोस ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! महुआ , प्रखंड क्षेत्र के कदम चौक ,सिंघाड़ा में ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वाधान में शहीद खुदीराम बोस जयंती समारोह आयोजन किया गया। उपस्थिति लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की ।
इस अवसर पर लोगों ने कहा की अल्प आयु में देश के लिए कुर्बान होकर एक इतिहास बना दिया।
शहीदों के विचारों को अपनाकर ही हम आदर्श समाज और देश का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, मो इरशाद अहमद, प्रदीप सोनी, अमरनाथ प्रसाद, रामाशीष साह, अमरनाथ प्रसाद, भोला सिंह, अमित सोनी, सुशील राम, मो. शब्दुल, दीपक प्रसाद, शंभू लहाकर, राम स्वार्थ साह, तमन्ना अली, विकाश सोनी, सूरज सोनी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
