भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट उच्च विद्यालय बेलवरघाट द्वारा परेड एवं योगाभ्यास कराया गया
भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट उच्च विद्यालय बेलवरघाट द्वारा परेड एवं योगाभ्यास कराया गया
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली
गौरल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट उच्च विद्यालय बेलवरघाट द्वारा परेड एवं योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर स्काउट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम एवं योग जरूरी है। जब तक शरीर स्वस्थ नहीं रहेगा तब तक हम अपने कामों को सही ढंग से नहीं कर सकते । इससे शारीरिक ,मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रत्येक दिन चेतना सत्र में योगाभ्यास करना है । योग के माध्यम से हम अपने मन को संतुलित कर सकते हैं ,जो एक विद्यार्थी के लिए जरूरी है । आज इस कार्यक्रम के अंतर्गत मणिबंध नमन, मणिबंध चक्र ,मुष्टिका बंद एवं वृक्षासन का अभ्यास कराया गया। बच्चों को यह सलाह दी गई कि प्रत्येक दिन सुबह में निश्चित रूप से व्यायाम एवं योग करें। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत नोडल शिक्षक चंदेश्वर कुमार ने निमोनिया, निमोनिया के लक्षण, बचाव, चेचक, सर्दी ,खांसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निमोनिया पैदा करने वाले कीटाणु संक्रामक होते हैं इसका मतलब है उन्हें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पारित किया जा सकता है छींकने या खासने से वायुजनित बूंदों को सांस लेने से वायरस और बैक्टीरियल निमोनिया दोनों को दूसरे में स्थानांतरित किया जा सकता है। सांस लेने में दिक्कत हो ,सांस लेने पर छाती में दर्द महसूस हो, बुखार हो ,बलगम के साथ खांसी हो तो समझना चाहिए कि निमोनिया का असर है। इसके बचाव के लिए हमें तुरंत चिकित्सीय सलाह लेने की जरूरत है । इस मौसम में सर्दी की शिकायत प्रायः रहती हमें गरम खाना खाना चाहिए । फ्रिज के समान को नहीं खाना चाहिए। साथ ही गर्म कपड़े पहनना चाहिए। तभी हम इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं । इस अवसर पर सीमा कुमारी, धर्मवीर कुमार सिंहा,कुमार चंदन ,विनोद कुमार सिंह, नीतू कुमारी, राकेश कुमार, देवाशीष कुमार शील, उमेश कुमार ,रामबाबू राम ,सोनी, सुरभि ,अनिल कुमार, जे के पाठक, रणधीर कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
