May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने पुरैना को 91 रन से शिकस्त दी।

क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने पुरैना को 91 रन से शिकस्त दी।
रिपोर्ट : नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।वैशाली !पातेपुर ,श्री रामचंद्र उच्च विद्यालय के खेल के मैदान में वैष्णवी हीरो द्वारा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट कप का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का पहला दिन मुजफ्फरपुर के स्टार इलेवन की टीम ने 91 रन से वैशाली टीम को हराया। इस अवसर पर पातेपुर महंत बाबा विश्व मोहन दास, पातेपुर के पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी ,चाइल्ड केयर के डायरेक्टर डॉ श्याम सुंदर सिंह, वैष्णवी हीरो के एम. डी.रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का पहला मैच स्टार 11 बनाम यूनाइटेड क्रिकेट क्लब पुरैना के बीच खेला गया। टॉस जीतने बाद पुरैना के कैप्टन क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। स्टार 11 के टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाया ।जिसके जवाब में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 4विकेट खोकर 153 पर ऑल आउट हो गया। इसके बाद स्टार 11 मुजफ्फरपुर के टीम ने 91 रन से जीत दर्ज किया। इस टूर्नामेंट में बहुत खूबसूरत मनोरंजन के साथ मनीष ने कमेंट्री किया। वहीं टूर्नामेंट का छोटू एवं चुन्नू ने अंपायरिंग करते दिखे।हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.