April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राज्य स्तरीय स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

राज्य स्तरीय स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

वी एम हाई स्कूल के खेल मैदान में जुटे 23 जिला के सैकड़ों खिलाड़ी।

खेल से समाजिक सद्भाव होता है .. उप विकास आयुक्त

सिवान।

कला संस्कृति युवा विभाग बिहार , राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव ने किया । मौके पर एडीएम जावेद असन , अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सुनील कुमार , उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सिवान उपेंद्र कुमार यादव सहायक निदेशक बाल संरक्षण राज कुमार सिंह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा हिमांशु पांडेय डीआरसीसी प्रबंधक भास्कर , विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह, सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों को बुके देकर सम्मानित करते हुए प्रतियोगिता में शामिल सभी का स्वागत किया। सिवान के भी एम उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में 24 जिला से सैकड़ों महिला खिलाड़ी , टीम मैनेजर , कोच एवम तकनीकी पदाधिकारी मार्च पास्ट में शामिल हुए। बालिकाओ के तीन आयु वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राधा कुमारी ने शपथ दिलाया । जिसके बाद मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त ने प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। प्रतियोगिता में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह सारण , मो शाहिद एकलव्य सिवान सहित सभी 10 तकनीकी पदाधिकारी के साथ सिवान के शारीरिक शिक्षक विजय प्रताप सिंह , अनिरुद्ध कुमार , अरविंद शंकर, शिवेंद्र कुमार , धर्मेंद्र कुमार , कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार , अश्विनी कुमार सहित अन्य ने प्रतियोगिता संचालन में तकनीकी सहयोग किया। उद्घाटन समारोह का संचालन कबड्डी संघ के जिला सचिव मनोरंजन कुमार सिंह ने किया।
उद्घाटन मैच नवादा एवम जहानाबाद बालिका अंडर 17 के मैच से हुआ। जिसमे नवादा ने जहानाबाद को एकतरफा पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में सिवान की सशक्त टीम सभी आयु वर्ग में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.