महुआ अनुमंडल जन सुराज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न ।
महुआ अनुमंडल जन सुराज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ , जन सुराज महुआ अनुमंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ । उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महुआ प्रखंड सभापति हरिवंश ठाकुर जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने की ।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर का एकमात्र लक्ष्य है, बिहार में लोकतांत्रिक राज्य की स्थापना करना ।जात-पात ,धर्म मजहब, की राजनीति से ऊपर उठकर व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना । महुआ अनुमंडल जन सुराज कार्यालय क्षेत्र में राजापाकर ,जंदाहा, पातेपुर ,चेहरा कला, गोरौल एवं महुआ प्रखंड के कार्यकर्ता जुड़कर संगठन के मुहिम को तेज करेंगे ।उद्घाटन समारोह में जिले के जन सुराज के जिला संरक्षक चंद्र देव सिंह, जिला सभापति लालदेव कुशवाहा, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, संगठन महासचिव राज देव ठाकुर, जिला महिला अध्यक्ष अल्का सिंह, जिला प्रवक्ता सुधीर मालाकार, रंजीत सिंह, महनार अनुमंडल अध्यक्ष खन्ना सिंह, हाजीपुर अनुमंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अभियान समिति संयोजक अमर सिंह, पूर्व मुखिया अवधेश पासवान,जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, महुआ युवा अनुमंडल अध्यक्ष अरशद कमाल पाशा, महनार युवा अनुमंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, कृष्ण भगवान सोनी, मुखिया संजू देवी,मुखिया लक्ष्मी ठाकुर सहित जन सुराज के सभी जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पीके यूथ क्लब के युवा एवं पीके महिला क्लब के सदस्यों ने बढ़-कर कर भाग लिया ।
धन्यवाद ज्ञापन महुआ अनुमंडल अध्यक्ष अरशद हुसैन ने किया ।
