महानिर्माण दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि ।
महानिर्माण दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! महुआ, क्षेत्र के कदम चौक, सिंघाड़ा में चलो पढ़े अभियान के तत्वाधान में सविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के महा निर्माण दिवस के अवसर पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
इस अवसर पर उपस्थिति लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा की जब हमें आजादी मिली थी तो हमें संविधान की जरूरत पड़ी थी तो अंबेडकर जी ने इसका दायित्व लिया और इस संविधान को उस वक्त की समिती ने सर्वसम्मति से निर्णय कर स्वीकृत कर दिया।
बहुत ही निर्धन परिवार से आने वाले अंबेडकर जी ने बहुत कठिनाइयो का सामना कर उच्च शिक्षा प्राप्त किया ।आज वो संविधान निर्माण के रूप में जाने जाते हैं।
इनके विचारों को अपनाकर हम खुशहाल और आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी प्रदीप सोनी, मदन प्रसाद, मो इरशाद अहमद, शंभू सदाशिव,पूर्व सरपंच शंभू पंडित, शिवनंदन प्रसाद राय, सुशील राम, तमन्ना अली , शंभू लहाकार , रंजन पटेल, अमरनाथ प्रसाद, कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। दूसरी तरफ महुआ प्रखंड क्षेत्र के ही हरपुर बेलवा ग्राम में रमेश राम के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महा निर्माण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
