April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सभी शिक्षकों को 6 घंटे बच्चों के पढ़ने की अनिवार्यता की गई है.

सभी शिक्षकों को 6 घंटे बच्चों के पढ़ने की अनिवार्यता की गई है.

रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली
वैशाली : मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास में प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने श्रृंखलाबद्ध होकर “मिशन दक्ष” शब्द की आकृति बनाते हुए नवाचारी चेतना सत्र में भाग लिया. मिशन दक्ष के तहतअध्यनरत वर्ग 3 से 8 के वैसे छात्र-छात्राएं जो हिंदी धारा प्रवाह न पढ़ सकते हैं और न लिख सकते हैं ,
जिनमें गणित का मौलिक ज्ञान न हो तथा अंग्रेजी वर्णमाला की जानकारी का अभाव हो वैसे छात्रों को चयन करना है तथा विद्यालय में उपलब्ध शिक्षक को उन चयनित बच्चों में से पांच बच्चों को गोद लेना है .
मार्च 2024 के पूर्व उन्हें उनकी कक्षा के योग्य बनाना इस मिशन दक्ष का मूल उद्देश्य है.
जहां पर शिक्षक की कमी हो रही है वहां पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया जाना है . मिशन दक्ष के तहत लगभग 25 लाख कमजोर बच्चों को विशेष कक्षा के माध्यम से उन्हें शब्द से लेकर वाक्य तथा वाक्य से कहानी तक ले जाना उद्देश्य है.
यह कार्यक्रम अभी विद्यालयों में अंतिम सत्र में 3:30 बजे से 4:15 बजे तक करना है तथा सभी शिक्षकों को 6 घंटे बच्चों के पढ़ने की अनिवार्यता की गई है. बुधवार को चेतना सत्र में शिशुपाल सुंदरम, राजेश रंजन,सौरभ राज, सुभाष कुमार, मोहम्मद शाह आलम के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.