April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
महुआ। रेणु सिंह
जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को यहां सदापुर स्थित एक निजी स्कूल के पास हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं संगठन के सुप्रीमो प्रशांत किशोर के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए प्रशांत किशोर ने जन सुराज के माध्यम से अभियान छेरा है। इसे सफल बनाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मौके पर उपस्थित महासचिव राजदेव ठाकुर, संरक्षक चंद्रदेव सिंह, सभापति लालदेव कुशवाहा, अनुमंडल अध्यक्ष अरशद हुसैन, महिला सेल की अध्यक्ष अलका सिंह, पातेपुर की अध्यक्ष संजू देवी, युवा के अध्यक्ष कमाल पाशा व मोहन कुमार, महुआ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रवक्ता सुधीर मालाकार व रणजीत सिंह ने कहा कि जन सुराज कोई पार्टी नहीं। बल्कि एक संगठन है। जो लोगों की सोच, दिशा और दशा बदलने के लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को सकार करने के लिए प्रशांत किशोर ने जो अभियान छेरा है। उसे सफल बनाना है। बैठक की अध्यक्षता हरिवंश ठाकुर तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.